My Child Is Not Weak, He Is Mentally Exhausted

आज अगर कोई माता-पिता यह कहता है कि “मेरा बच्चा पढ़ाई में मन नहीं लगाता”, “फोकस नहीं करता”, “आलसी हो गया है”  तो यह सुनने में सामान्य लगता है।

लेकिन क्या आपने कभी यह सवाल खुद से पूछा है कि क्या बच्चा सच में आलसी है…या वह अंदर से थक चुका है? आज के बच्चे कमजोर नहीं हैं। वे Mentally Exhausted हैं और यह थकान किसी एक दिन की नहीं है। यह धीरे-धीरे, सालों में बनी है —बिना दिखे, बिना बोले। 

आज का बच्चा क्यों जल्दी थक जाता है?

आज के बच्चे:

  • स्कूल जाते हैं, कोचिंग करते हैं, होमवर्क करते हैं ,स्क्रीन देखते हैं, तुलना झेलते हैं, Expectations का बोझ उठाते हैं

लेकिन उन्हें:

  • Emotion express करने की जगह नहीं मिलती, Fail होने की permission नहीं मिलती, Slow होने की आज़ादी नहीं मिलती, परिणाम यह होता है कि बच्चा physically ठीक दिखता है, लेकिन mentally drained रहता है।

Mental Exhaustion क्या होती है? (Parents अक्सर इसे समझ नहीं पाते)

Mental Exhaustion का मतलब है: दिमाग का हर समय alert रहना, गलती करने से डरना, “मैं काफी नहीं हूँ” वाली feeling, बिना वजह चिड़चिड़ापन, छोटी बात पर overwhelm हो जाना, यह आलस नहीं है। यह overloaded mind की reaction है।

Parents सबसे बड़ी गलती कहाँ करते हैं?
  • थकान को आलस समझ लेना – जब बच्चा कहता है: “आज मन नहीं है” तो हम कहते हैं: “बहाने मत बनाओ” हम नहीं समझ पाते कि यह शरीर की नहीं, दिमाग की थकान है।
  • Motivation से सब ठीक हो जाएगा, यह मान लेना – हम सोचते हैं: डांट देंगे तो पढ़ लेगा, मोटिवेशनल वीडियो दिखा देंगे, किसी से तुलना कर देंगे लेकिन mentally exhausted बच्चा motivation से नहीं, relief से ठीक होता है।
  • हर समय Performance Mode में रखना – बच्चा स्कूल में judge होता है, घर में evaluate होता है, रिश्तेदारों के सामने compare होता है कभी भी उसे यह feel नहीं कराया जाता कि: “तुम जैसे हो, वैसे ही ठीक हो।”
एक चुपचाप होने वाला नुकसान (Silent Damage)

Mental exhaustion का सबसे खतरनाक हिस्सा यह है कि, यह दिखता नहीं, यह report card में नहीं आता, यह धीरे-धीरे personality बदल देता है

ऐसे बच्चे सवाल पूछना बंद कर देते हैं, risk लेना छोड़ देते हैं, खुद को express नहीं करते, अंदर-ही-अंदर टूटने लगते हैं, और माता-पिता तब notice करते हैं जब damage गहरा हो चुका होता है।

क्या आपका बच्चा भी Mentally Exhausted है? (Self-Check)

अगर आपका बच्चा, जल्दी irritate हो जाता है, छोटी failure पर रो देता है, कहता है “मुझसे नहीं होगा”, हर समय tired लगता है, बात कम करने लगा है, तो यह discipline का issue नहीं है। यह mental overload का signal है।

Parenting Style भी Mental Exhaustion की वजह बन सकती है

अक्सर माता-पिता बहुत अच्छे intentions से अनजाने में दबाव बना देते हैं। जैसे:

  • “हम तो तुम्हारे भले के लिए कह रहे हैं”
  • “हमने तो इससे ज़्यादा struggle किया है”
  • “तुम्हें तो सब मिल रहा है”
  • बच्चा यह सुनकर strong नहीं होता। वह guilt में चला जाता है।
बच्चे को Motivation नहीं, Mental Safety चाहिए

आज का बच्चा चाहता है:

  • कोई उसे सुने

  • कोई उसे judge न करे

  • कोई उसकी feelings को गलत न ठहराए

जब बच्चा emotionally safe feel करता है, तभी उसका दिमाग heal करता है।

यहीं से Samarth Mashtiska की ज़रूरत शुरू होती है Samarth Mashtiska Parenting Program इस assumption पर काम नहीं करता कि “बच्चा गलत है।” हम यह मानते हैं कि: बच्चा problem नहीं है, problem को समझने का तरीका गलत है। 

Samarth Mashtiska Parenting Program क्या अलग करता है? 

हम focus करते हैं:

  • Child brain understanding पर

  • Emotional exhaustion को पहचानने पर

  • Age-wise mental needs पर

  • Parenting guilt हटाने पर

  • Practical, daily-life tools पर

यह program parents को:

  • चिल्लाना नहीं सिखाता

  • blame करना नहीं सिखाता

  • बल्कि connect करना सिखाता है

अगर यह ब्लॉग पढ़ते हुए आपको अपने बच्चे की आँखों की थकान याद आ रही है, तो यह एक warning नहीं, एक opportunity है।

Samarth Mashtiska Parenting Program उन parents के लिए है जो बच्चे को बदलना नहीं, समझना चाहते हैं। 

Strong Mind कैसे बनता है? 

Strong mind का मतलब:

  • बच्चा हर time happy रहे — ऐसा नहीं

  • बच्चा कभी गिरे नहीं — ऐसा भी नहीं

  • बच्चा गिरकर संभलना सीखे

  • खुद को worthless न समझे

  • डर के साथ भी आगे बढ़े

और यह skill guidance से आती है, pressure से नहीं।

Parents के लिए सवाल

अगर आपका बच्चा आज चुप हो गया है, तो यह अच्छी आदत नहीं है। शायद उसने यह सीख लिया है कि बोलने से कुछ बदलता नहीं और यही वह moment है जहाँ parenting को upgrade करने की ज़रूरत होती है। अगर आप आज भी सोचते हैं: “थोड़ा बड़ा हो जाएगा तो ठीक हो जाएगा” तो याद रखिए Mental exhaustion उम्र के साथ अपने आप ठीक नहीं होती।

  • आज action लेना आसान है
  • कल damage repair करना मुश्किल होगा
  • अभी Samarth Mashtiska App डाउनलोड करें
  • Parenting Program को Subscribe करें
  • अपने बच्चे का Strong Mind आज से बनाना शुरू करें

आपका बच्चा:

  • Motivation से नहीं

  • Comparison से नहीं

  • Pressure से नहीं

बल्कि समझदारी भरी Parenting से मजबूत बनेगा।

Thanks For Reading The Parenting Article.

 

Shopping Basket